महा जनसम्पर्क अभियान - कार्यक्रम - 21 जून 2023
हेडलाइंस Jun 20, 2023 at 08:01 PM , 352प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ बुधवार 21 जून को बलिया संसदीय क्षेत्र में महा-जनसम्पर्क अभियान के तहत आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 03ः30 बजे जयप्रकाश नगर, बेरिया, बलिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत तथा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जमाल सिद्धीकी भी उपस्थित रहेंगे।
--------------------------------------------
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री श्री अरूण सिंह बुधवार 21 जून को सायं 06 बजे लेबर कालोनी पार्क, सहारनपुर में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
--------------------------------------------
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार 21 जून को महराजगंज तथा संतकबीर नगर संसदीय क्षेत्रों में महा-जनसम्पर्क अभियान के तहत आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित करेगें।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य दोपहर 12 बजे किसान उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोल्हुई, महराजगंज में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। श्री मौर्य व उत्तराखण्ड सरकार के मंत्री श्री धन सिंह रावत दोपहर 02 बजे दुघरा बागकला, धनघटा, संतकबीर नगर में जनसभा को सम्बोधित करेगें।
-------------------------------------------
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक बुधवार 21 जून को मिरजापुर, उन्नाव तथा बांदा संसदीय क्षेत्रों में महा-जनसम्पर्क अभियान के तहत आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित करेगें।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री पाठक तथा प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री सुरेश खन्ना सुबह 10 बजे जीआईसी कैम्पस, महुवारिया, मिरजापुर में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। श्री पाठक तथा उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रमेश पोखरियाल निशंक दोपहर 12 बजे जीआईसी ग्राउण्ड बांदा में जनसभा को सम्बोधित करेगे। श्री पाठक तथा त्रिपुरा के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव वर्मा दोपहर 03 बजे नार्मल स्कूल ग्राउण्ड मोतीनगर, उन्नाव में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
--------------------------------------------
जम्मूकश्मीर के पूर्व विधायक श्री देवेन्द्र राना बुधवार 21 जून को जनता वैदिक डिग्री कालेज, बडौत, बागपत में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।































Comments