’सिंचाई विभाग के मुख्यालय का जल-शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया निरीक्षण
अन्य खबरे Feb 17, 2023 at 10:25 PM , 309अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का दिया निर्देश
सभी अधिकारियों को फील्ड में समय गुजारने का दिया निर्देश, कार्य योजना बनाकर काम करें अफसर
लखनऊः 17 फरवरी, 2023
उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज लखनऊ स्थित सिचाई एवं जलसंसाधन विभाग के मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। जलशक्ति मंत्री ने आज अपने कैंप ऑफिस 5-मॉल एवेन्यू पर सुबह से ही प्रदेश भर से आये लोगों से मुलाकात कर रहे थे. घड़ी की सूई जैसे ही 10 बजें के करीब पहुंची जलशक्ति मंत्री ने लोगों से थोड़ी देर में आने का वादा किया और अपनी गाड़ी के ड्राइवर को सिंचाई विभाग मुख्यालय चलने का आदेश दिया।
जलशक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह ने मुख्यालय पहुँचकर सभी गेटों को बंद करने का निर्देश दिया और निरीक्षण के समय पर दफ्तर न पहुंचने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के प्रति जल-शक्ति मंत्री ने नाराजगी जताई और जो अधिकारी दफ्तर नहीं पहुंचे थे, उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया.
निरीक्षण के दौरान जलशक्ति मंत्री ने सिंचाई विभाग के सभी अनुभागों का भी निरीक्षण किया। जलशक्ति मंत्री मुख्यालय के पार्क की अव्यवस्था देखकर भी नाराज दिखे और अधिकारियों को आस-पास की स्थिति को बेहतर करने का निर्देश दिया। मुख्यालय में खड़ी कबाड़ गाड़ियों के जखीरे पर भी जलशक्ति मंत्री नाराजगी व्यक्त की, अधिकारियों को उन्होंने साफ कहा कि अगर अगली बार के निरीक्षण में स्थितियां नहीं सुधरी तो वो कड़ी कार्रवाई करेंगे।
जलशक्ति मंत्री ने सिंचाई विभाग के सभी बड़े अधिकारियों को निर्देश दिया कि वो अपना अधिक समय फील्ड में दें, ताकि जमीनी हकीकत उनके सामने सही-सही आ सके. इसके लिए जलशक्ति मंत्री ने फील्ड और ऑफिस के लिए वर्क प्लान बनाकर कार्य करने की अपेक्षा सभी अधिकारियों से की है।



























Comments