किन्नर समुदाय के व्यक्तियों को शासन द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के सम्बन्ध में जागरूक किया गया

अन्य खबरे , 356

लखनऊ । अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्रेम प्रकाश जी ने बताया है कि आज 20 दिसम्बर को मीडिएशन हॉल, जनपद न्यायालय, लखनऊ में किन्नर समुदाय के व्यक्तियों को शासन द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। जिसमें माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ श्री संजय शंकर पाण्डेय व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ प्रेम प्रकाश व किन्नर समाज से किन्नर सोनी, किन्नर हिना, किन्नर प्रियंका सिंह रघुवंशी, किन्नर गुड्डन, किन्नर सबा, किन्नर देबो व समाज कल्याण विभाग से श्री अनुज श्रीवास्तव व उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड के सदस्य डा०सत्यप्रकाश सिंह उपस्थित रहे। जिसमें माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ श्री संजय शंकर पाण्डेय द्वारा उपस्थित किन्नर व्यक्तियों के समाज कल्याण विभाग द्वारा तैयार पहचान पत्रो का वितरण किया गया, जिससे किन्नर समाज के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ प्रेम प्रकाश द्वारा सभी उपस्थित जन का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। 

Related Articles

Comments

Back to Top