18 सूत्री मांगों के लिए कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन
अन्य खबरे Dec 19, 2022 at 09:50 PM , 471लखनऊ। *उत्तर प्रदेशीय कर्मचारी एसोसिशन* के आवाहन पर कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लखनऊ शिक्षा भवन मे दिनांक 20 दिसंबर 2022 को प्रातः 10:30 बजे से *18 सूत्री मांगों के लिए तमाम कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन* ।
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी एसोसिएशन के द्वारा अपनी 18 सूत्रीय मांगों के के समर्थन में आज दिनांक 16 दिसंबर 2022 को पांचवें दिन भी पूर्व से प्रस्तावित कार्यक्रम अनुसार प्रदेश के समस्त जनपदों में काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है इस संबंध में प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष श्री तापस कुमार मिश्रा महामंत्री साहब सरताज, चेयरमैन संघर्ष समिति
के श्री नमन कुमार मिश्रा के द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए उच्चाधिकारियों के द्वारा संगठन की की समस्याओं पर विचार न कर अपने ही कर्मचारियों की अनदेखी की जा रही है मांग पत्र में मुख्य मांग निम्नवत कई बार विभाग एवं शासन को प्रेषित किया जा चुका है मांगों पर विचार न होने के कारण कर्मचारियों में रोष व्याप्त जिस कारण दिनांक 12 दिसंबर से 17 दिसंबर तक काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन दिनांक 20 दिसंबर 2022 को प्रदेश के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन उपरांत मांग पत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से प्रमुख सचिव को प्रेषित किया जाएगा।
विनोद शर्मा....+91 84188 83388



























Comments