डीए रोके जाने की राहुल ने की आलोचना

हेडलाइंस , 384

नई दिल्लीI कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम- पीएसयू कर्मचारियों का महंगाई भत्ता-डीए अगले साल जून तक रोकने के केंद्र सरकार के निर्णय की आलोचना करते हुए शुक्रवार को कहा कि सरकार मुनाफा कमाने में लगी है और उसे कर्मचारियों की चिंता नहीं है।

श्री गांधी ने कहा “खाद्य पदार्थ का महंगाई दर 11.1 प्रतिशत पार! लेकिन मोदी सरकार के केंद्रीय पीएसयू कर्मचारियों का डीए बढ़ाने की बजाय फ्रीज कर रही है। सरकारी कर्मचारियों की हालत पस्त, पूँजीपति ‘मित्र’ मुनाफ़ा कमाने में मस्त!”इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केंद्र सरकार ने पीएसयू कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 30 जून तक रोक दिया है जिससे साड़ी 14.5 लाख से अधिक कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई ने लोगों का जीवन दूभर कर दिया है और अक्टूबर में महंगाई दर में 7.61 प्रतिशत और खाद्य पदार्थों में 11.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जो चिंता का कारण है।

Related Articles

Comments

Back to Top