प्रतापगढ़ में सड़क हादसे में सात बच्चों सहित 14 की मौत
हेडलाइंस Nov 20, 2020 at 01:46 PM , 494प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के देशराज इनारा के पास बीती रात करीब एक बजे एक भीषण सड़क हादसे में सात बच्चों सहित 14 लोगों की मौत हो गई। प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब सत्तर किलोमीटर दूर प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग पर थाना मानिकपुर अंतर्गत देशराज इनारा के निकट हुई सड़क दुर्घटना में तेज रफ़्तार बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बोलेरो में सवार छह बच्चों सहित चौदह लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
दुर्घटना की सूचना पर पुलिस बल ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बोलेरो गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में सभी की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो से शवों को निकालने में लगभग दो घण्टे का समय लगा। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश दिए हैं।































Comments