राम नाम के साथ पग-पग परिक्रमा कर रहे श्रद्धालु,ड्रोन कैमरे से हो रही सुरक्षा की निगरानी
अन्य खबरे Nov 02, 2022 at 11:18 AM , 308अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में कड़ी सुरक्षा के बीच कार्तिक पूर्णिमा की अक्षय नवमी तिथि पर रात्रि 12 बजकर 48 मिनट पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु 14 कोसी परिक्रमा पर निकले । साथ इस परिक्रमा की शुरुवात के दौरान अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह भी निकले। अयोध्या के 42 किलोमीटर की परिक्रमा यात्रा भजन कीर्तन करते हुए श्रद्धालु नगें पाव शुरू की। और की परिक्रमा में शामिल होने के लिए देश के कई राज्यों से बड़ी तादाद में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं।अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा के साथ कार्तिक मेला प्रारम्भ हुआ। अक्षय नवमी के साथ अमवस्या तक यह मेला चलेगा जिसमे लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचें है। आज रात्रि से ही पवित्र सरयु नदी में स्नान कर लाखों श्रद्धालुओं ने अपना परिक्रमा प्रारंभ किया। ऐसी मान्यता है कि कार्तिक अक्षय नवमी पर भगवान श्री राम की नगरी की परिक्रमा करने से सभी पाप धुल जाते हैं और कभी भी अपने दुश्मनों से पराजय नहीं होती है इसी मान्यता के साथ आज देश भर से लाखों श्रद्धालु अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा कर रहे हैं।राम नगरी की सुरक्षा हमेशा खतरे में रहती है और इस पर तब और सतर्कता बरती जाती है जब कोई विशेष अवसर हो कार्तिक माह के पूरे महीने अयोध्या में श्रद्धालुओं की आमद आम दिनों से ज्यादा रहती है कल्प वासी राम नगरी में रहकर कल्पवास करते हैं इसके अलावा अक्षय नवमी के पुण्यतिथि पर भगवान राम की नगरी के सांस्कृतिक सीमा 14 कोस की परिक्रमा किया जाती है देव उठान एकादशी को भगवान राम के मंदिर यानी कि 5 कोस की परिक्रमा की जाती है और फिर पूर्णिमा के साथ कार्तिक मेले का समापन होता है अयोध्या की सुरक्षा सख्त कर दी गई है सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संभाले हुए हैं 14 कोस परिक्रमा मार्ग पर निरीक्षण कर सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं इस दरमियान श्रद्धालुओं से भी वार्ता करते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देखे गए। इस दौरान बताया कि लाखों की संख्या में श्रद्धालु परिक्रमा पथ पर आए हैं उनकी सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं घाटों पर बड़ी संख्या में लोग स्नान कर रहे हैं जिस को ध्यान में रखते हुए जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगी हुई है मेला क्षेत्र में आरएफ और पीएससी के साथ-साथ सिविल पुलिस लगी हुई है इसके अलावा यातायात व्यवस्था के लिए ट्रैफिक पुलिस लगी हुई है और जो अन्य विभाग हैं उनसे निरंतर समन्वय में स्थापित किया जा रहा है . रात में ही परिक्रमा शुरू हो गई है लाइटिंग की व्यवस्था के साथ जगह-जगह पर उपचार केंद्र बनाए गए हैं श्रद्धालुओं के पानी और भोजन के लिए जगह-जगह पर कैंप लगाए गए और श्रद्धालुओं के सुख सुविधाओं का ख्याल पूरी तरह से रखा गया है मेले में बिछड़ने वाले लोगों के लिए खोया पाया कैंप बनाया गया है।



























Comments