अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षकों ने शिक्षा भवन में किया धरना प्रदर्शन, वित्त एवं लेखाधिकारी पर लगाए गम्भीर आरोप

जनपत की खबर , 922

लखनऊ।
 उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद लखनऊ के तत्वाधान में आज  शिक्षा भवन बेसिक कार्यालय के समक्ष मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक लखनऊ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लखनऊ और वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक लखनऊ के विरुद्ध 17 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर प्रातः 10:30 बजे से जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। सर्वप्रथम राष्ट्रीय एकता के प्रतीक लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर सभा अध्यक्ष सुधांशु मोहन द्वारा माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया गया तदोपरांत धरने की कार्यवाही प्रारंभ की । धरने का संचालन जिला मंत्री वीरेन्द्र सिंह द्धारा किया गया  आज के आज के प्रदर्शन को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लखनऊ के अध्यक्ष सुधांशु मोहन ने कहा की आज लखनऊ जनपद के शिक्षको का कोई भी कार्य नही किया जा रहा है चाहे वह अवशेष देयकों का भुगतान हो या चयन वेतनमान हो या फिर वेतन विसंगति दूर करने की बात हो चाहे वेतन अनफ्रीज करने का कार्य हो शिक्षकों के बाधित वेतन की बहाली भी नही की गयी है। संगठन द्वारा प्रेषित पत्रो एवं कार्यवृतियों पर  दस माह बीत जाने के बाद भी   सारे कार्य लंबित पड़े है। उन्होंने वित्त एवं लेखाधिकारी पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि पंद्रह दिनों के अंदर समस्याओं का निराकरण नही किया गया तो शिक्षक महानिदेशक कार्यालय पर धरना देने को मजबूर होंगे। जुनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेश जायसवाल और संयोजम प्रभाकान्त मिश्रा विशिष्ट बीटीसी संघ के संयोजक विनीत सिंह ने अपना पूर्ण सहयोग देने की बात कही। जिला कोषाध्यक्ष फहीम बेग महानगर अध्यक्ष संदीप सिंह मंत्री अभय प्रकाश पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के संयोजक डॉ प्रभा कांत मिश्र और सुरेश जायसवाल तथा विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के जिला समन्वयक विनीत कुमार सिंह सहित सभी ब्लॉक अध्यक्ष मंत्रियों ने  सभा को संबोधित किया। 

Related Articles

Comments

Back to Top