ओटीएस योजना अंतर्गत 157.24 करोड़ रूपये की बकाया राशि प्राप्त- सोनकिया

जनपत की खबर , 254

लखनऊ। प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह की पहल पर परिवहन विभाग ने निजी बस संचालकों के हितों के दृष्टिगत इसी वर्ष जून माह में ओटीएस योजना लागू की थी। ओटीएस योजना के तहत 27 अक्टूबर 2022 तक कुल बकाया राशि 1341.21 करोड़ रूपये लक्ष्य के सापेक्ष 157.24 करोड़ रूपये की बकाया राशि कोष में जमा कराई जा चुकी है।यह जानकारी अपर परिवहन आयुक्त  वीके सोनकिया ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि परिवहन मंत्री ने निर्देश दिये हैं कि इस योजना का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए, जिससे अधिक से अधिक बस आपरेटर इस योजना का लाभ लेते हुए अपना बकाया राशि जमा कर सकें।वी0के0 सोनकिया ने जानकारी देते हुए बताया कि वाराणसी परिक्षेत्र ओटीएस योजना के अंतर्गत बकाया राशि वसूली में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने जोनल अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि इस कार्य में और अधिक तेजी लाने के लिए अपने स्तर पर जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ मीटिंग कर आवश्यक कदम उठायें। जिससे कि इस कार्य में और तेजी लाया जा सके तथा अधिक से अधिक बकाया राशि कोष में जमा कराई जाए।श्री सोनकिया ने बताया कि क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि निजी बस आपरेटरों को यह साफ तौर पर बता दें कि बकाया राशि समय से न जमा करने पर उनके विरूद्ध निर्धारित प्रावधानों के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Comments

Back to Top