उपराज्यपाल मनोज सिन्हा नें केंद्रशासित प्रदेश की जनता को महानवमी और दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं

हेडलाइंस , 507

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा नें केंद्रशासित प्रदेश की जनता को महानवमी और दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सिन्हा ने अपने संदेश में जम्मू-कश्मीर में शांति, समृद्धि और विकास के लिए प्रार्थना की। उप राज्यपाल ने कहा, ‘‘ महानवमी नौ दिवसीय नवरात्र के उत्सव का आखिरी दिन होता है और श्रद्धालु अपने-अपने जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह से भर जाते हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि दिव्य शक्ति के आशीर्वाद से हम भविष्य की पीढ़ियों के लिए जम्मू-कश्मीर के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाएं।  वहीं उन्होंने दशहरा के महत्व को उजागर करते हुए इसे बुराई पर अच्छाई की जीत बताया। सिन्हा ने कहा, ‘‘ यह दिन हमें यह उम्मीद देता है कि दृढ़ इच्छा शक्ति और सकरात्मक दृष्टि से बड़े-बड़े संकटों पर भी विजय प्राप्त किया जा सकता है। हम सभी आंतरिक और दुनियावी बुराई पर जीत हासिल करें और एक बेहतर दुनिया की तरफ बढ़ें।

Related Articles

Comments

Back to Top