*मुख्यमंत्री ने ईद-ए-मिलादुन नबी पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी*
जनपत की खबर Oct 08, 2022 at 05:30 PM , 221*मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी सावधानियां बरतते हुए ईद-ए-मिलादुन नबी के अवसर पर कार्यक्रमों को आयोजित करने की अपील की*
लखनऊ: 08 अक्टूबर, 2022
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने ईद-ए-मिलादुन नबी के मौके पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है।
अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पैगम्बर हज़रत मोहम्मद साहब के जन्म दिन पर यह पर्व मनाया जाता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पर्व समाज मंे शांति और सद्भाव को बढ़ाने के लिए नई प्रेरणा देगा।
मुख्यमंत्री जी ने लोगों से कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी सावधानियां बरतते हुए ईद-ए-मिलादुन नबी के अवसर पर कार्यक्रमों को आयोजित करने की अपील की है।
--------































Comments