*मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप ने सदस्य, विधान परिषद निर्विरोध निर्वाचित होने पर आभार किया व्यक्त*

अन्य खबरे , 338

लखनऊ: 13 जून, 2022

प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने बताया कि कोरोना को मात देने के बाद फिर से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, 06 जून 2022 को मुझे कोरोना हुआ था। मैं 12 जून को कोरोना से मुक्त होकर अगले ही दिन अपने कार्यालय पहुँच कर कार्य सम्भाल लिया। श्री कश्यप ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की कार्य करने की क्षमता मुझे एक प्रेरणा प्रदान करती है। इसलिए स्वास्थ्य लाभ होते ही मैंने कार्यालय आने का निर्णय लिया। 
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री, श्री नरेन्द्र कुमार कश्यप ने  उत्तर प्रदेश के उच्च सदन का सदस्य बनाये जाने के उपलक्ष्य में श्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री भारत सरकार,  श्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, उप मुख्य मंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य व श्री ब्रजेश पाठक, जलशक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह व अन्य पदाधिकारियों को आभार व्यक्त किया।
मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा मुझको किसी भी सदन का सदस्य न होते हुए भी मंत्री, बनाकर, मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस भरोसे को कर्तव्यपूर्ण रूप से निभाऊंगा व अपने कार्यके प्रति उपलब्धता रखूँगा। उत्तर प्रदेश के सर्वागीण विकास के लिए ‘सबका साथ, सबका विकास’ को साथ लेकर निष्ठापूर्ण कार्य करूँगा। मेरे दल ने मेरे ही नहीं मेरे समाज व पिछड़ों के प्रतिनिधित्व को भी बढ़ाया है। मैं उनके उत्थान व उद्धार के लिए सदैव उपस्थित रहकर तत्परता से लगा रहूँगा।

Related Articles

Comments

Back to Top