*एलडीए की मिलीभगत से जारी है हजरतगंज में अवैध निर्माण*

जनपत की खबर , 289

*शिकायतकर्ता मोहनीश त्रिवेदी अपनी बात को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए गांधीवादी तरीके से दर्ज करवाएंगे अपना विरोध*
 उत्तर प्रदेश टिंबर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहनीश त्रिवेदी ने कहा कि हजरतगंज स्थित मुन्ने लाल कागजी बिल्डिंग के अवैध निर्माण को तोड़ने का आदेश विहित प्राधिकारी राजीव कुमार द्वारा 28 अप्रैल को किया गया था। इस आदेश के खिलाफ अवैध निर्माण करवाने वाले विनोद अर्जुन दास उर्फ विनोद पंजाबी,कविता अर्जुन दास व रिया विनोद दास द्वारा एलडीए के आदेश के खिलाफ मंडलायुक्त के यहां अपील की गई जिसकी तारीख 21 जुलाई नियत है बावजूद आज जब शिकायतकर्ता मौके पर पहुंचे तो छत पर 5-6 लेबर निर्माण कार्य में लगी थी जिसकी शिकायत जिलाधिकारी महोदय के सीयूजी नंबर पर करने के साथ ही डायल 112 पर भी शिकायत दर्ज की। मोहनीश त्रिवेदी ने बताया कि एलडीए द्वारा बिल्डिंग हजरतगंज पुलिस की अभिरक्षा में है बावजूद इसके बिल्डर द्वारा अभी भी अवैध निर्माण कार्य जारी रखे हुए है जिसकी शिकायत एलडीए,हजरतगंज थाने में दर्ज करवाने के बावजूद अभी तक उक्त अवैध निर्माण को रोका नहीं गया है। श्री त्रिवेदी ने बताया कि बिल्डर द्वारा पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा एफआईआर के बावजूद नियम विरूद्ध प्राचीन इमारत पर मरम्मत के नाम पर अवैध निर्माण करवा दिया गया है। बिल्डर द्वारा सारे नियम कानून व आदेशों को ताक पर रख कर मकबरा रोड की तरफ से लोहे के गेट पर ताला लगा कर अन्दर लेबर से काम करवाया जा रहा है तथा एक व्यक्ति बाहर खड़े हो कर निगरानी करता रहता है जिसकी वीडियो एलडीए के अधिकारियों को दिखाने के बावजूद उक्त जगह को सील नहीं किया गया जिससे अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत स्पष्ट हो रही है। शिकायतकर्ता मोहनीश त्रिवेदी ने बताया कि वो मंडलायुक्त महोदय के यहां की गई अपील में अपनी बात रखने के साथ गांधीवादी तरीके से अपना विरोध दर्ज करवा कर बिल्डर व एलडीए की शिकायत माननीय मुख्यमंत्री जी के यहां तक पहुंचाने का काम करेंगे।

मोहनीश त्रिवेदी
8004743002

Related Articles

Comments

Back to Top