महामहिम उपराष्ट्रपति के अयोध्या आगमन को लेकर तैयारियां अंतिम दौर मेंं

अन्य खबरे , 360

अयोध्या।

महामहिम उपराष्ट्रपति के अयोध्या आगमन को लेकर तैयारियां अंतिम दौर मेंं। रेल अधिकारियों के साथ ही जिला एवं पुलिस प्रशासन ने अयोध्या रेलवे स्टेशन पर महामहिम उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर की मार्क ड्रिल।आई जी अयोध्या कवींद्र प्रताप सिंह का बयान महामहिम उपराष्ट्रपति के कल के अयोध्या दौरे को देखते हुये आज पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मार्क ड्रिल की जा रही है।इसमें हमारे साथ अयोध्या के एस एसपी शैलेश पांडे एवं बाहर से मिली फोर्सेस के अलावा रेल एवं प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हैं।मार्क ड्रिल करके हम माननीय उपराष्ट्रपति के आगमन पर उनकी सुरक्षा से लेकर समस्त कार्यक्रम के दौरान जो व्यवस्था की गई उसकी तैयारी का जायजा लेते हैं। हम यह मानकर चल रहे हैं कि माननीय उपराष्ट्रपति आज ही आने वाले हैं इस मौके पर सभी कर्मचारी व सुरक्षाबल अपनी ड्यूटी प्वाइंट पर मौजूद रहकर रिहर्सल करते हैं और अगर बंदोबस्त में कोई कमी दिखती है तो दोबार से विचार विमर्श करके उस व्यवस्था को दुरुस्त किया जाता है।आपको बताते चलें कि महामहिम उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कल अयोध्या दौरे पर हैं।महामहिम कल दिन के 11 बजे अपनी विशेष ट्रेन से अयोध्या पहुंचेंगे।रामलला और हनुमान गढ़ी के दर्शन पूजन के अलावा राम मंदिर के निर्माण के चल रहे कार्य का भी अवलोकन करेंगे। इस दौरान महामहिम उपराष्ट्रपति अयोध्या में लगभग 3 घंटे रहेंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top