*हीरो मोटोकार्प लि0 कम्पनी का डीलरशिप दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी व जालसाजी करके छःलाख सत्तासी हजार की ठगी करने वाले गैंग हुआ गिरफ्तार*

अन्य खबरे , 372

श्रावस्ती।जनपद के आवेदक सनत कुमार कसौंधन पुत्र स्व0 शिव कुमार, थाना इकौना जनपद श्रावस्ती ने बीस दिन पहले पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती अरविन्द कुमार मौर्य  को लिखित प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया था। कि हीरो मोटोकार्प लि0 कम्पनी का डीलरशिप दिलाने के नाम का लालच देकर उसके साथ साइबर अपराधियो ने धोखाधडी कर  6,87,200/- रू0 हड़प लिया है।

प्रकरण के संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक जनपद श्रावस्ती अरविन्द कुमार मौर्य ने तत्काल साइबर सेल/ सर्विलांस सेल/ एसओजी व थाना इकौना की संयुक्त टीम बनाकर घटना के सफल अनावरण के निर्देश दिए थे। पुलिस अधीक्षक के दिए गए दिशा निर्देशो के फलस्वरुप साइबर सेल/ सर्विलांस सेल/ एसओजी व थाना इकौना की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को ठगी करने वाले गैंग के 02  शातिर अभियुक्तों को महालक्ष्मी अपार्टमेंट जीवनपार्क थाना डाबरी नई दिल्ली से गिरफ्तार कर गिरोह का पर्दाफाश  करने में सफलता प्राप्त की है।

अपराध करने का तरीका गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि हमारे द्वारा हीरो मोटोकार्प लि0 कम्पनी का डीलरशिप दिलाने के लिए फर्जी वेबसाइट motocorpdealship.in बनायी गयी लोग डीलरशिप के लिए हमारे वेबसाइट पर आवेदन करते थे  जिससे कस्टमर का डेटा (नाम, पता, मेल0आई0डी0 औऱ सम्पर्क सूत्र) प्राप्त होता था। इसके बाद गिरोह के कुछ सदस्य जो कॉल सेन्टर के काम करने के अनुभवी होते है वो कस्टमर डिटेल में से हीरो मोटोकार्प लि0 कम्पनी का एंजेट बनकर कम्पनी की डीलरशिप दिलाने का लालच देकर अपने फर्जी एकाउन्ट को कम्पनी का बताकर कस्टमर द्वारा आनलाइन पैसा जमा करा लेते है तथा उन पैसे को ए0टी0एम0 कार्ड के माध्यम से भिन्न भिन्न जनपदो  के ए0टी0एम0 से  पैसा निकाल लेते है। और उस पैसों को गैंग के सभी सदस्यों द्वारा आपस में बांट कर अपने अपने व्यक्तिगत शौक को पूरा करने में खर्च करते है।

इस कार्यवाही से पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार मौर्य द्वारा आम-जनमानस को अपील की है कि किसी भी अंजान व्यक्ति को या किसी अंजान वेबसाइट पर अपना पर्सनल डाटा साझा न करें। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने साइबर ठगी करने का दु:साहस करने वालो के विरूद्ध भी सख्त कार्यवाही करने का संदेश दिया है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण मे अशोक सिंह उर्फ महिपाल सिहं बोरा पुत्र हरीश सिंह बोरा निवासी काचुला पो0 धौलाचीना जिला अलमोड़ा उत्तराखण्ड हाल निवासी सी-22 महालक्ष्मी अपार्टमेंट जीवनपार्क थाना डाबरी नई दिल्ली,नदीम खा पुत्र सकील अहमद नि0 राजधानी पार्क नागलोई थाना नागलोई नई दिल्ली

बरामदगी मे 01 अदद लेपटाप,10 अदद मोबाइल,01 अदद केलकुलेटर,01 अदद हार्डडिक,01 अदद पेनड्राइव

गिरफ्तार कर्ता टीम मे नि0 रामपाल यादव प्रभारी साइबर सेल

उ0नि0धर्मराज मय हमराह टीम इकौना,का0 रमेश सिंह साइबर सेल,का0 अभिषेक कमार सिंह सर्विलांस सेल,का0 रमाकान्त नायक एस0ओ0जी0,का0 कुलदीप कुमार गुप्ता एस0ओ0जी0

Related Articles

Comments

Back to Top