अक़ीदत के साथ मनाया गया शबे बारात

अन्य खबरे , 440

भेलसर(अयोध्या)रूदौली नगर सहित समूचे क्षेत्र में शबे बरात पूरे अकीदत व शांति पूर्ण तरीके से मनाया गया।
शबे बारात के मौके पर मज़ारों व कब्रिस्तानों को झालरों और लाइटों से सजाया गया था।क़ब्रिस्तानों व मस्जिदों के आसपास नगर पालिका परिषद की ओर से साफ-सफाई व चूने का छिड़काव कर बेहतर इंतजाम कराए गए।मग़रिब की नमाज़ के बाद से लोगों का अपने पूर्वजों जो इस दुनिया से रुखसत हो चुके हैं उनके रिश्तेदार कब्रिस्तान में जाकर उनके कब्रों पर व बिजुर्गाने दीन की मज़ारों पर फातिहा पढ़ने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।लोग सभी मज़ारों व कब्रिस्तानों पर जाकर फातिहा व दुरूद पढ़ते रहे ताकि जो इस दुनिया से गुजर चुके हैं उनकी रूह(आत्मा)को सुकून पहुंचे और उनके गुनाह बख्श दिए जाएं।इसके अलावा बहुत से लोग मस्जिदों व घरों में सुबह फ़ज्र की नमाज़ तक इबादत में मशगूल रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top