चौथे चरण के लिए नामांकन लखनऊ में नामांकन का पहला दिन

अन्य खबरे , 286

लखनऊ।

चौथे चरण के लिए नामांकन

लखनऊ में नामांकन का पहला दिन

बीकेटी सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार लल्लन सिंह ने भरा नामांकन पत्र

कुंवर अजय सिंह 175 कैंट विधान सभा राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी से नामांकन किया

27 जनवरी 2022 लखनऊ।
आज कलेक्ट्रेट परिसर में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 हेतु नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। ज़िला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी लखनऊ अभिषेक प्रकाश द्वारा बताया गया कि आज कुल 2 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल किया गया। उन्होंने बताया की विधानसभा 168 मलिहाबाद (अ0जा0) में 9, विधानसभा 169 बक्शी का तालाब में 14, विधानसभा 170 सरोजनींगर में 15, विधानसभा 171 लखनऊ पश्चिम में 21, विधानसभा 172 लखनऊ उत्तर में 15, विधानसभा 173 लखनऊ पूर्व में 13, विधानसभा 174 लखनऊ मध्य में 12,  विधान सभा 175 कैण्टोनमेंट में 14, विधान सभा 176 मोहनलालगंज (अ0जा0) में 10 नामांकन पत्रों का वितरण किया गया।

      विधानसभा 175 कैण्टोनमेंट से राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी के प्रत्याशी कु0 अजय कुमार सिंह द्वारा और विधानसभा 169 बक्शी का तालाब से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रत्याशी श्री लल्लन कुमार द्वारा नामांकन दाखिल किया गया।
*Media cell Lucknow*

Related Articles

Comments

Back to Top