राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर द्वारा पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय पर नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों को मतदान की शपथ दिलाई गई।

जनपत की खबर , 330

लखनऊ। पुलिस आयुक्त  डी के द्वारा पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पुलिसकर्मियों को लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखने, देश की लोकतांत्रित परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखने और निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय के अधिकारी /कर्मचारीगण मौजूद रहे। इसी प्रकार पुलिस कमिश्नरेट के सभी कार्यालय व थानो पर पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई गई

Related Articles

Comments

Back to Top