गिलौला मे दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का हुआ समापन

अन्य खबरे , 706

श्रावस्ती।जनपद के गिलौला स्थित नेहरू स्मारक इंटर कालेज में दो दिवसीय राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का समापन हो गया। विजेता के लिए एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। वही आखरी दिन अमृतसर के पहलवान मनजीत सिंह व महाराष्ट्र के पहलवान परमिंदर सिंह के बीच कुश्ती बराबरी की रहने पर दोनों पहलवानों के बीच इनाम की राशि आधा-आधा बांट दी गई। प्रतियोगिता के अंतिम दिन कई अन्य रोमांचक मुकाबले हुए। जिसमे अयोध्या के पहलवान बजरंगी दास, नेपाल के शंकर थापा, अयोध्या के ही बाबा रविशंकर दास और उत्तम पहलवान ने अपने-अपने मुकाबले जीते। कुश्ती के आयोजक अभिषेक मिश्रा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। वहीं दंगल कमेटी को गदा भेंट की गई। गिलौला सहित आसपास के दर्शकों ने दो दिनों तक चली कुश्ती प्रतियोगिता का भरपूर आनंद लिया।

Related Articles

Comments

Back to Top