रक्त दान कर श्रावस्ती मे एनएचएम संविदा कर्मियों ने जताया विरोध जारी रखा धरना, हड़ताल से स्वास्थ्य व्यवस्था पर पड़ा असर
अन्य खबरे Dec 03, 2021 at 06:07 PM , 310श्रावस्ती।जनपद के मुख्यालय भिनगा मे सीएमओ कार्यालय के सामने राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन उत्तर प्रदेश के संविदा कर्मियों के समस्त कैडर के कर्मचारीयो/अधिकारी ने काफी संख्या मे तीसरे दिन भी उपस्थित रहे और आनिश्चिकालीन धरना जारी रखा। वही एनएचएम संविदा कर्मियों ने रक्त दान कर जताया विरोध रक्तदान मे सिरसिया से करीब आठ एव गिलौला से दो एनएचएम संविदा कर्मियों द्वारा रक्त दान दिया गया।
एनएचएम् संविदा कर्मचारी संघ की अगुवाई में जनपद के सभी संविदा कर्मी एक साथ अपनी 7 सूत्रीये माँगो क़ो लेकर तीसरे दिन भी डटे हुए है।
वही कर्मियों के हड़ताल से जनपद के स्वास्थ्य व्यवस्था पर असर देखने क़ो मिल रहा है जिससे जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा जाएगी।
धरने पर प्रदेश एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ के अगुवाई मे श्रावस्ती अध्यक्ष डा.ए.के पाठक जिला मंत्री डा.सतीश चौधरी,डा.शफीकुर्रहमान संघठन मंत्री,डा.दिवाकर सिंह,डा.विजय भारत, डा राम सामुझ,डा. शिवानी दास,डा. प्रदीप कुमार,डा. अजीत सिंह,आकाश सोनी,आराधना एएनएम,सीएचओ भावना कश्यप,सहित अन्य जनपद के समस्त कैडर के कर्मचारी/अधिकारी उपस्तिथि रहे।



























Comments