*ज़िला प्रशासन व नगर निगम द्वारा गरीब व बेसहारा लोगो के लिए की गई अनूठी पहल* *कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया कपड़ा बैंक का शुभारंभ*
अन्य खबरे Dec 02, 2021 at 10:16 PM , 409*कपड़ा बैंक में शहर के सभी लोग अपनी स्वेच्छा से कर सकेंगे अपने प्रयोग किये हुए या नए कपड़े दान*
*कपड़ा बैंक से ज़रूरतमंद लोगो को उपलब्ध कराए जाएंगे निशुल्क कपड़े*
*नगर निगम के सभी 8 जोनों में खोले गए कपड़ा बैंक, लोग नगर निगम की गाड़ियों को कॉल करके दे सकते है कपड़े दान*
2 दिसम्बर 2021 लखनऊ।
ज़िला प्रशासन व नगर निगम द्वारा गरीब व बेसहारा लोगो के लिए एक अनूठी पहल की गई। जिला प्रशासन व नगर निगम लखनऊ के तत्वाधान में गरीब और बेसहारा लोगों के लिए कपड़ा बैंक का शुभारम्भ आज कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। जिसमें कि शहर के सभी लोग अपनी स्वेच्छा से अपने प्रयोग किये हुए पुराने एवं नये कपड़े दान दे सकते हैं।
जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश ने बताया कि जरूरतमंद यहां से कपड़े ले जा सकतें है जिसका कोई शुल्क नहीं है और वापस भी नहीं करना होता है। ऐसे गरीब बेसहारा लोग जिनके पास पहनने ओढ़ने के लिए कपड़े नहीं हैं अथवा नये कपड़े खरीदने के लिए पैसे नहीं रहते हैं वे अपनी स्वेच्छा से *‘‘कपड़ा बैंक’’* से कपड़े ले जा सकते हैं तथा कोई रोक-टोक भी नहीं है।
जिलाधिकारी ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति पुराने एवं नये कपड़े गरीब/जरूरतमंदों को देना चाहते हैं तो सम्बन्धित जोनल कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं जिससे सर्दी के मौसम में गरीब बेसहारा लोगों की मदद हो सकें। कपड़ा बैंक तक कपड़े तीन प्रकार से पहुँचाएं जा सकते हैं , प्रक्रिया जानने के लिए क्लिक करें |
1. प्रत्यक्ष रूप से कोई भी व्यक्ति सीधे नये एवं पुराने कपड़ों को जोनवार बनाए गए कपड़ा बैंक पर दे सकते हैं।
2. कोई भी व्यक्ति जोनवार दिये गये पोस्टल एड्रेस पर कोरियर सेवा के माध्यम से अपने नये एवं पुराने कपड़ों को भेज सकते हैं।
3. कोई भी व्यक्ति जोनवार दिये गये एड्रेस पर अपने नये/पुराने कपड़े देने के लिए निमन्वत नम्बरो पर कॉल करके या पाते पर भेज सकते है:-
*जोन -१*
जोनल कार्यालय, स्थित नगर निगम लालबाग, लखनऊ
पोस्टल एड्रेस : जोन -१, त्रिलोक नाथ मार्ग , लालबाग़ , लखनऊ , उ० प्र० -२२६००१
*जोन - २*
जोनल कार्यालय, स्थित ऐशबाग, लखनऊ
पोस्टल एड्रेस : ४५ / १०२, वाटर वर्क्स रोड, ओल्ड लेबर कॉलोनी , लखनऊ , उ० प्र० -२२६००४
*जोन - ३*
1- कार्यालय जोन-3 नगर निगम के पीछे कपूरथला, लखनऊ
पोस्टल एड्रेस : २४,कपूरथला रोड, सेक्टर - ए , चंद्रलोक , लखनऊ , उ० प्र० -२२६०२४
2- जानकीपुरम शेल्टर होम निकट इंजी0कालेज चौराहा
पोस्टल एड्रेस : सेक्टर - एफ, गौशाला के पास, जानकीपुरम रेन बसेरा, , लखनऊ , उ० प्र० -२२६०२१
*जोन - ४*
जोनल कार्यालय, हुसड़िया चौराहा, गोमती नगर, लखनऊ
पोस्टल एड्रेस : जोनल कार्यालय ४ , हुसड़िया चौराहा, गोमती नगर, लखनऊ, उ० प्र० -२२६०१०
*जोन - ५*
जोनल कार्यालय, चन्दर नगर गेट, आलमबाग, लखनऊ
पोस्टल एड्रेस : कानपूर रोड,जनता इण्टर कॉलेज के पास, चन्दर नगर, आलमबाग , लखनऊ , उ० प्र० -२२६००५
*जोन - ६*
जोनल कार्यालय ठाकुरगंज दूधमण्डी निवाजगंज, लखनऊ
पोस्टल एड्रेस : टी० बी० हॉस्पिटल के पास , लखनऊ , उ० प्र० 226003
*जोन - ७*
जोनल कार्यालय इन्दिरा नगर, आवास विकास ऑडिटोरियम के पीछे, लखनऊ
पोस्टल एड्रेस : कन्वेक्शन सेण्टर ए ब्लॉक के पीछे , इन्दिरा नगर , लखनऊ, उ० प्र० -२२६०१६
*जोन - ८*
जोनल कार्यालय, औरंगाबाद क्रासिंग बंगला बाजार, लखनऊ
पोस्टल एड्रेस : बिजनौर रोड, रेलवे क्रासिंग के पास, सेक्टर एन १, आशियाना, लखनऊ , उ० प्र० -२२६०१२



























Comments