चीन के झिंजियांग में 6.4 तीव्रता का भूकंप
हेडलाइंस Jun 26, 2020 at 10:13 AM , 761बीजिंग। चीन के झिंजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्र में आज भूकंप के तेज झटके महूसस किये गये है। यूएसजीएस ने कहा कि चीन के झिंजियांग के होटन शहर में स्थानीय समयानुसार 0505 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई। भूकंप का केन्द्र 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप से किसी भी तरह जानमाल के नुकसान की रिपोर्ट नहीं है।































Comments