व्यापारियों का "मांग पत्र" तैयार

जनपत की खबर , 479

लखनऊ।

 2 दिसंबर ,बृहस्पतिवार को  उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के लिए पेश करेगा व्यापारियों का खुला"मांग पत्र"

जो प्रमुख राजनीतिक दल व्यापारियों की मांगों को पूरा करने का गंभीर वायदा करते हुए अपने घोषणापत्र में शामिल करेगा प्रदेश का व्यापारी उसी राजनीतिक दल को विधानसभा चुनाव में जिताने के लिए अपनी ऊर्जा लगाएंगे:संजय गुप्ता

राजनीतिक दल वोटों की भाषा समझते हैं अतः व्यापारी वर्ग भी वोटों की ताकत से ही अपनी समस्याओं का स्थाई समाधान कराएगा: संजय गुप्ता

आगामी विधानसभा चुनाव में व्यापारी दर्शक नहीं, खिलाड़ी साबित होगा: संजय गुप्ता

इस विधानसभा चुनाव में व्यापारी होंगे गेम चेंजर: संजय गुप्ता

जो राजनीतिक दल व्यापारियों को कम आंकेगा उसे चुनाव में चुकानी होगी भारी कीमत: संजय गुप्ता


उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल( संबद्ध कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स) ने प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए कमर कसते हुए  गंभीर कदम उठाए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने प्रदेश भर के व्यापारियों से राय मशवरा कर के व्यापारियों की समस्याओं एवं  मांगों को संकलित करके अपना "मांग पत्र" तैयार किया है संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया व्यापारियों की अनेक समस्याएं है, जिसका स्थाई समाधान अति आवश्यक है क्योंकि राजनीतिक दल वोटों की भाषा समझते हैं अतः व्यापारी वर्ग भी वोटों की ताकत से ही अपनी समस्याओं का स्थाई समाधान कराएगा 
 जो प्रमुख राजनीतिक दल व्यापारियों की मांगों को गंभीरता से पूरा करने का वायदा करेगा तथा अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करेगा आगामी विधानसभा चुनाव में जिताने के लिए व्यापारी समाज उसी राजनीतिक दल के लिए अपनी ऊर्जा लगाएगा  उन्होंने बताया 2 दिसंबर ,बृहस्पतिवार को संगठन द्वारा प्रदेश की राजधानी लखनऊ में खुला "मांग पत्र" सभी राजनीतिक दलों के लिए पेश किया जाएगा इसके बाद प्रमुख राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं से भी मिलकर उनको मांग पत्र सौंपे जाएंगे व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा कि अब कि विधानसभा चुनाव में व्यापारी दर्शक की भूमिका में नहीं खिलाड़ी की भूमिका में होगा तथा व्यापारी ही गेमचेंजर साबित होगा व्यापारी के ही वोट से अबकी सरकार बनेगी जो राजनीतिक दल व्यापारियों को कम आंकने की भूल करेगा उसे भारी कीमत चुकानी होगी

Related Articles

Comments

Back to Top