निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन:सुधीर हलवासिया अध्यक्ष रोटरी
अन्य खबरे Nov 28, 2021 at 06:40 PM , 862लखनऊ 28 नवम्बर।
मेदांता अस्पताल, लखनऊ द्वारा रोटरी क्लब लखनऊ ट्रांस गोमती के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन साउथ सिटी के चेसायर होम में किया गया।
, मधुमेह , कैल्शियम डेनसटी , रक्त कणो की जांच मेदांता अस्पताल के विशेष पैथोलॉजी समूह के द्वारा की गयी ।मोटापा के कारण और निवारण की जानकारी भी डाक्टरो ने नागरिको को दी। संतुलित भोजन कैसा हो
आयु और रोग के अनुसार
पौष्टिक आहार की जानकारी आहार विशेषज्ञ ने दी ।इस अवसर पर *श्री सुधीर हलवासिया अध्यक्ष रोटरी क्लब से , जनरल कालिया, अध्यक्ष,
श्री आशीष निगम और चाशायर होम से श्री अनिल चोपड़ा उपस्थित रहे। लगभग पांच सौ नागरिको ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस अवसर पर सभी स्वास्थ्य परीक्षण कराने आये नागरिको को विशेष शुद्ध पौष्टिक भोजन उपलब्ध भी कराया गया।
सुधीर हलवासिया अध्यक्ष और आर टी एन रीता मित्तल एम पी एच एफ ने रोटरी क्लब के द्वारा मेदांता अस्पताल के सभी सहयोगी डाक्टरो ,कर्मचारियो को
नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के लिए सम्मानित किया । रोटरी सदस्य बिंद सिंह ने अपना जन्मदिन डाक्टर्स, चेसायर और नागरिको के साथ मनाया।



























Comments