बेसिक विद्यालय अलीनगर सुनहरा में मनाया गया नारी शक्ति सम्मान समारोह
जनपत की खबर Oct 25, 2021 at 02:27 PM , 1198लखनऊ। आज दिनांक 25/10/2021 को बेसिक विद्यालय अलीनगर सुनहरा में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया, इसके अंतर्गत मिशन शक्ति अभियान के तीसरे चरण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं और समुदाय की महिलाओं को खण्ड शिक्षाधिकारी श्री नन्द कुमार जी द्वारा व सामाजिक कार्यकर्ता श्री पुरूषोत्तम यादव द्वारा विद्यालय की तरफ से नारी सुरक्षा नारी शक्ति सम्मान प्रदान किया गया। विद्यालय में गांव के सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता श्री पुरूषोत्तम यादव, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री राजकुमार रावत, और खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री नन्द कुमार नें उपस्थित छात्राओं और अभिभावक महिलाओं को समाज व स्कूल में उनके योगदान के लिए प्रमाण पत्र व शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर एनजीओ प्रथम इनफोटेक के कार्यकर्ता मो शावेज़ विद्यालय प्रबंधन समिति की सदस्य श्रीमती पप्पी राजपूत, सुनीता देवी यादव शिक्षा मित्र, सम्पादक अदभुत समाचार श्रीमती आरती पाण्डेय, संध्या राजपूत, रूबी राजपूत, कुसुम रावत, सुभाषनी रावत, एकता मौर्या, उपमा सिंह, पल्लवी द्विवेदी, अलशिफा, व विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार पाण्डेय.आदि लोग मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments