एसएसडी पब्लिक स्कूल के बच्चों नें बुराई के प्रतीक रावण का पुतला बनाकर जलाया और मनाया विजय दशमी पर्व

अन्य खबरे , 440

लखनऊ| 

विजय दशमी (दशहरा) त्योहार को लेकर सरोजनीनगर के अलीनगर सुनहरा स्थित एसएसडी पब्लिक स्कूल में बच्चों द्वारा बुराई के प्रतीक रावण का पुतला बनाकर उसे जलाया गया। इससे पहले स्कूल के छात्र छात्राओं ने रामलीला से संबंधित लघु नाटिका का मंचन किया। उसके बाद स्कूल के प्रबंधक रामानंद सैनी ने बच्चों द्वारा बनाए गए रावण के पुतले को जलाया मौजूद अध्यापकों और बच्चों ने इस दौरान कार्यक्रम में हिस्सा लेकर खुशियां मनाई। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक • रामानंद सैनी ने कहा कि हमें आदर्श पुरुष राम के जीवन चरित्र से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को
रामचरितमानस की पूरी कहानी को ध्यान से सुनना चाहिए और सत्य तथा असत्य के बारे में अनुभव करके असत्य को छोड़कर सत्य के रास्ते पर चलने का प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर अधिवक्ता मंजू सैनी, प्रधानाचार्या शशि, प्रीति दीक्षित, मधु अवस्थी, शिखा वर्मा, कैलाश शर्मा,
पारूल गुप्ता और हर्षिता गुप्ता समेत कई लोगों ने दशहरा पर्व पर अपने अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही बच्चों को आशीर्वाद देते हुए खुशी से त्योहार मनाने को कहा। कार्यक्रम समापन पर मिठाई वितरित की गई।

Related Articles

Comments

Back to Top