खबर के लिए जान की बाजी नहीं लगायें पत्रकार : हेमंत तिवारी

जनपत की खबर , 539

जान है तो जहान है,पत्रकारिता के पेशे के साथ पूरी ईमानदारी बरतने का मतलब ये नहीं कि हम अपनी जिन्दगी की बाज़ी लगा दें।

 लखनऊ के कर्मठ पत्रकारों का लगातार कोरोना संक्रमित होना बेहद चिंता का विषय है। ये दुखद खबरे़ वर्किंग जर्नलिस्ट्स को सतर्क और सावधान करने की घंटी भी हैं। 

 

इंडियन फेडरेशन वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के उपाध्यक्ष और उ.प्र.राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने कोरोना संक्रमित पत्रकारों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए अपील की है कि पत्रकार बंधु पूरी सतर्कता और सावधानी के साथ काम करें। 

 

उन्होंने कहा कि जान है तो जहान है, फील्ड रिपोटिंग करने वाले पत्रकार साथी   खबर के जुनून में अपनी जान की बाज़ी ना लगायें। पूरी एहतियात और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही  फील्ड रिपोर्टिंग करें।

 

श्री तिवारी ने लखनऊ सहित यूपी के तमाम कोरोना संक्रमित पत्रकारों के इलाज में सहयोग के लिए सरकार से आर्थिक सहयोग की मांग की है। 

साथ ही उन्होंने अपेक्षा की है कि मीडिया संस्थान अपने उन पत्रकारों का पूरा सहयोग करें जिनके संस्थानों के लिए जोखिम भरी रिपोर्टिंग करने में ये पत्रकार कोरोना संक्रमित हो गये हैं।

 

---हेमंत तिवारी 

अध्यक्ष 

राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवादाता समिति ।

उप्र

Related Articles

Comments

Back to Top