शाहरुख की बेटी की इस सेल्फी फोटो ने सोशल मीडिया पर उड़ाए सबके होश
मनोरंजन Oct 12, 2019 at 11:56 PM , 716मुम्बई। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान उन स्टार किड्स में शुमार हैं, जो हमेशा लाइम लाइट में रहती हैं । वो जब भी सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करती हैं, कुछ ही देर में वायरल होने लगती है । फैंस को अब सुहाना खान के बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं । हाल ही में सुहाना की एक सेल्फी फोटो ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है ।
सुहाना सेल्फी में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं । उन्होंने ट्यूब टॉप के साथ गले में छोटा सा पेंडेंट भी पहना है । इस बार सुहाना की ये सेल्फी उनकी खूबसूरती की वजह से नहीं बल्कि किसी और वजह से वायरल हो रही है । सुहाना ने ये सेल्फी शीशे के सामने खड़े होकर ली है, जिसमें उनके फोन का बैक कवर भी नजर आ रहा है ।
सुहाना ने अपने फोन के बैक कवर में एटीएम कार्ड रखा है । लोगों का ध्यान सुहाना से ज्यादा उनके एटीएम कार्ड पर गया । इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने सुहाना के एटीएम कार्ड को लेकर चिंता जतानी शुरू कर दी। लोगों ने कहा कि सुहाना बॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर शाहरुख खान की बेटी है ।
यूजर्स ने कहा कि उन्होंने जो कार्ड अपने फोन के कवर में रखा है उसमें करोड़ों रुपए होंगे । एक यूजर ने लिखा, "सुहाना को ये करोड़ों रुपए वाला एटीएम कार्ड अपने रोज के खर्चों के लिए मिला है । कितनी लकी है वो’ । वहीं दूसरे यूजर ने लिखा,"‘ये अपना एटीएम फोन के पीछे रखती है । सभी को सुहाना के एटीएम कार्ड की चिंता है ।"
बता दें कि सुहाना कुछ दिन पहले अपनी दोस्त की शादी में नजर आई थीं । शादी के फंक्शन में सुहाना ने हाथों में मेहंदी लगाई थी। साड़ी पहने सुहाना की तस्वीराें को फैंस ने बहुत पसंद किया था । खबरों की मानें तो सुहाना को एक्टिंग में इंट्रेस्ट है और वो जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं ।































Comments