कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए पूरी सावधानी बरतना आवश्यक : योगी

जनपत की खबर , 810

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोविड-19 के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए प्रत्येक स्तर पर पूरी सावधानी व सतर्कता बरती जाय। योगी ने आज यहां अपने आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक में अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए प्रत्येक स्तर पर पूरी सावधानी व सतर्कता बरतना आवश्यक है। सभी स्थानों पर सोशल डिस्टेसिंग का कड़ाई से पालन किया जाय।

पुलिस द्वारा प्रभावी पेट्रोलिंग करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी भीड़ एकत्र न होने पाए। उन्होंने कहा कि क्वारंटीन सेन्टर तथा कम्युनिटी किचन को संचालन की स्थिति में रखा जाए। क्वारंटीन सेन्टर तथा कम्युनिटी किचन को सेनिटाइज करके रखा जाए, ताकि आवश्यकतानुसार इनका उपयोग किया जा सके।

योगी ने कहा कि कामगारों/श्रमिकों को राशन किट तथा एक हजार रुपए का भरण-पोषण भत्ता दिया जाए। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाओं की नियमित माॅनिटरिंग की जाय। उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि वे मण्डलायुक्तों तथा जिलाधिकारियों से प्रतिदिन सीधे संवाद कर कोविड चिकित्सालयों की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखें।

उन्होंने कहा कि अस्पतालों में रोगियों को पीने के लिए गुनगुना पानी उपलब्ध कराया जाए। एल-1 कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन तथा एल-2 श्रेणी के कोविड चिकित्सालयों में ऑक्सीजन तथा वेन्टीलेटर की व्यवस्था अवश्य हो।

Related Articles

Comments

Back to Top