डीआईजी होमगार्ड का निलंबन गलत, बहाल करें
जनपत की खबर Aug 09, 2021 at 05:11 PM , 363लखनऊ।
अमिताभ ठाकुर तथा डॉ नूतन ठाकुर ने कहा है कि डीआईजी होमगार्ड संजीव शुक्ला द्वारा अपने विभाग में हुए ट्रान्सफर में गड़बड़ियों एवं भ्रष्टाचार के संबंध में आवाज़ उठाने पर उन्हें निलंबित किये जाने को पूरी तरह गलत बताया है.
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के प्रशासनिक भ्रष्टाचार को सामने लाना तथा उसके संबंध में आपत्ति करना किसी भी सेवा नियमावली में निषिद्ध नहीं है और न ही यह किसी प्रकार का कदाचार है. उन्होंने कहा कि ऐसा मात्र अन्य सरकारी कर्मियों में भय पैदा करने तथा सरकारी कर्मियों को सच बोलने से रोकने के लिए किया गया है.
अमिताभ तथा नूतन ने संजीव शुक्ला को तत्काल बहाल किये जाने की मांग की है.































Comments