ब्राहम्ण परिवार द्वारा सावन के तीसरे माह पर भगवान शिव की पूजा अर्चना कर किया प्रसाद वितरण
अन्य खबरे Aug 09, 2021 at 09:45 PM , 354ए,के,दुबे
लखनऊ। राजधानी स्थित उत्तम लाँन कृष्णा नगर के ब्राहमण परिवार द्वारा सावन मास के तीसरे सोमवार के पावन अवसर पर देवा धिदेव महादेव भूत भावन भगवान शंकर का पूजन वंदन किया गया। पूजन के बाद में परिवार के कार्यकर्ताओं ने शर्बत वितरण का कार्यक्रम संपन्न किया। इस शर्बत वितरण में दिग्विजय उपाध्याय (उपाध्यक्ष,सरोजनी नगर विधान सभा) का विषेश योगदान रहा ।
इस कार्यक्रम में अध्यक्ष शिव शंकर अवस्थी ने उपस्थित होकर ब्राहमणों के उत्थान के लिए ईश्वर से प्रार्थना की साथ ही गिरजा शंकर पांडे, राम केवल मिश्रा, शिवा कान्त तिवारी, सत्य स्वरूप अग्निहोत्री, सुशील शुक्ला व योगेश दुबे व अन्य क्षेत्र की जनता पूरे उमंग व उत्साह से शामिल हुई।



























Comments