कारअनियन्त्रित होकर सड़क के किनारे पानी से भरे तालाब में गिरने से 5 लोगो की मौत
अन्य खबरे Aug 08, 2021 at 10:38 AM , 400दिनांक 08.08.2021 को समय करीब 1ः30 बजे रात्रि थाना दोहरीघाट क्षेत्रार्न्तगत बेलौली चट्टी के पास एक कार आई 20 (एमपी 18 सी 9385) अनियन्त्रित होकर सड़क के किनारे पानी से भरे तालाब में चली गयी, इस सूचना पर तत्काल थाना स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू करते हुये सभी को बाहर निकाला गया। वाहन में सवार ममता पत्नी महेश उम्रीय 35 वर्ष, तानी पुत्री महेश उम्रीय 13 वर्ष, मयंक पुत्र महेश उम्रीय 06 वर्ष, माही पुत्री दिनेश उम्रीय 04 वर्ष, दिव्यांश पुत्र दिनेश उम्रीय 8-10 वर्ष निवासीगण फुलवरिया थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर की मौके पर ही मृत्यु हो गयी तथा गंभीर रुप से घायल दो लोगों को सी0एच0सी दोहरीघाट में इलाज हेतु भेजा गया। रात्रि में ही पुलिस अधीक्षक सहित उच्चधिकरीगणों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है एवं अस्पताल पहुंचकर घायलों हाल जाना गया तथा हर-संभव मदद का भरोसा दिलाया गया तथा सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उल्लेखनीय है कि उक्त वाहन सवार लोग छत्तीसगढ़ से अपने घर गोरखपुर जा रहे थे।



























Comments