पिस्टल व कार सहित हत्यारोपी गिरफ्तार
जनपत की खबर Jun 02, 2020 at 08:19 PM , 578
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस ने पांच दिन पूर्व हुये कृष्णगोपाल हत्याकांण्ड़ के हत्यारोपित को पिस्टल व कार सहित गिरफ्तार किया है।
थाना रसूलपुर पुलिस मंगलवार को क्षेत्र में गस्त पर थी तभी पुलिस ने मुखविर की सूचना पर फरार हत्यारोपी रवि पुत्र वेदप्रकाश निवासी पुराना रसूलपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्टल व एक कार बरामद की है। पुलिस के अनुसार पकड़े गये हत्यारोपी ने 28 मई को कृष्णगोपाल उर्फ लल्लू की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने उसे जेल भेजा है।































Comments