कलाकारो की बदहाली को लेकर धरना-प्रर्दशन करेगी कलाकारों की संस्था
जनपत की खबर May 31, 2020 at 11:15 PM , 625लखनऊ! थिएटर एवं फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन उ०प्र० कलाकारों के उत्थान के लिए प्रयत्नशील रहा है। समय समय समस्त विधा के कलाकारो को होने वाली समस्या से भारत सरकार एवं उ०प्र० सरकार को पत्र, धरना-प्रर्दशन आदि के माध्यम से कलाकारों की आवाज पहुचाता रहा है। आज हमारा भारत देश ही नहीं सम्पूण वर्ल्ड इस कोरोना महामारी से परेशान है, कला के सहारे जीवन यापन करने वाला कलाकार इस समय बदहाली के दौर से गुज़र रहा है। भारत सरकार एवं उ०प्र० सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगो तक पहुंचाने मे सरकार को इन्ही रंगकर्मियों/ कलाकारो का ही सहारा लेना पडता है।, प्ररंतू संकट की इस घड़ी में 22 मार्च 2020 से हुए लाक-डॉउन के बाद से अभी तक उ०प्र० सरकार एवं भारत सरकार के द्वारा इन रंगकर्मियों/ कलाकारो को अर्थिक सहायता देने के लिए किसी भी प्रकार का कोई आदेश पारित नहीं किया गया है, जिसकी वजह से कलाकार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है, और वह धीरे-धीरे अवसाद में जा रहा है।
संकट के इस दौर मे अधिकतर लोगों के लिए तो बंद दरवाज़े सरकार ने खोल दिये है लेकिन रंगकर्मियों/ कलाकारो के लिए दरवाज़े कब खुलेगे, कला जगत पर माननिय मुख्यमंत्री महोदय उ०प्र० सरकार एवं माननिय प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार इतनी बेहरहमी क्यों दिखा रहे है, आखिर यह सब कब तक चलेगा, क्या इन हालातों में रंगकर्मियों/ कलाकारो को ऐसे ही जीवन यापन करना पड़ेगा। दबीर सिददीकी समाजसेवी, रंगक्रमी एवं सचिव थिएटर एवं फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन उ०प्र० ने सम्पूण भारत एवं उ०प्र० के समस्त विधा के रंगकर्मियों/ कलाकारो से अपील की है कि सभी लोग एकजुट होकर सोशल प्लेटफार्म यूट्यूब, फेसबुक आदि के माध्यम से भारत सरकार एवं उ०प्र० सरकार तक पहुंचाने की कोशिश करेंI और लाक-डॉउन समाप्त होने के बाद धरना-प्रर्दशन भी करे।































Comments