जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले फटा बादल आयी बाढ़
राष्ट्रीय Jul 12, 2021 at 10:12 AM , 555जम्मू-कश्मीर! अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में बादल फटने से राजमार्ग क्षतिग्रस्त हो गया, आवासीय संपत्तियों को नुकसान पहुंचा और क्षेत्र में अचानक बाढ़ आ गई। गांदरबल में लार के वाटलार इलाके में घटना स्थल पर बड़ी क्षति की सूचना मिली है।
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल से बादल फटने की जानकारी सामने आ रही है। आपको बता दें कि गांदरबल जिले में सोमवार को बादल फटने से क्षेत्र में अचानक बाढ़ आ गई। इसके साथ ही हाइ-वे क्षतिग्रस्त हो गया और जनजीवन प्रभावित हुआ। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
समाचार एजेंसी एएनआई ने गांदरबल जिले की तस्वीरें साझा की हैं। जिनमें तबाही का मंजर साफ-साफ दिखाई दे रहा है। हालांकि राहत एवं बचाव का कार्य जारी है। जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।



























Comments