लिफ्ट अटकने के बाद रुद्रा अपार्टमेंट के निवासियों और बिल्डर के बीच हुई बैठक

अन्य खबरे , 358

नोयडा।
 ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रुद्रा केबीनोस अपार्टमेंट सोसाइटी में रविवार को लिफ्ट अटकने के बाद सोमवार को स्थानीय लोगों और बिल्डर के बीच बैठक हुई। बैठक में कई मुद्दों पर सहमित बनी और बिल्डर ने सुरक्षा उपायों पर जल्द काम करने के लिए कहा गया है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रुद्रा केबीनोस अपार्टमेंट सोसाइटी में रविवार देर शाम को लिफ्ट अटक गई थी। करीब 15 मिनट तक 6 लोग फंसे हुए थे। स्थानीय लोगों और फ्लैट खरीदारों की संस्था नेफोमा ने ट्विटर और फोन से एसीपी योगेंद्र सिंह से शिकायत की थी। एसीपी के हस्तक्षेप के बाद सेामवार को बिल्डर और निवासियों के बीच बैठक हुई। बैठक में सोसाइटी में आए दिन आने वाली दिक्कतों को लेकर चर्चा की गई।

लोगों ने बताया कि यहां लिफ्ट अचानक रुक जाती है, साफ-सफाई नहीं होती है, सुरक्षा के भी बेहतर उपाय नहीं हैं। बिल्डर की ओर से बताया गया कि लिफ्ट ऑपरेटर रखा जाएगा। वोल्टेज समस्या खत्म करने के लिए स्टेबलाजर लगाया जाएगा। फायर सेफ्टी के कार्य कराए जाएंगे। जनरेटर की व्यवस्था सुचारु रूप से दो-तीन दिन की अंदर सुनिश्चित हो जाएगी। सिक्योरिटी गार्ड दिन-रात के हर टावर में बढ़ाए जाएंगे। सफाई कर्मियों को बदलकर नए सफाई कर्मी रखे जाएंगे। 

बैठक में नेफोमा की ओर से अन्नू खान, रश्मि पाण्डेय, रुद्रा केबीनोस फ़्लेट बॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार, अशोक कुमार, शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top