देवरिया के जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में पहली बार खिला कमल*

अन्य खबरे , 301

देवरिया।
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में बीजेपी ने ऐतेहासिक जीत दर्ज की है जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में ख़ुशी है।
चुनाव में कूल 56 जिला पंचायत सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया। जहां बीजेपी प्रत्याशी गिरीश चन्द्र तिवारी 42 मत पाकर विजयी हुए तो वहीं सपा से शैलजा यादव को महज 11 मत पर ही हार का सामना करना पड़ा। इसमें 3 मत अवैध पाया गया। चुनाव चाक चौबंद व्यवस्था के साथ सम्पन्न हुआ जहां डीएम व एसपी लगातार सुरक्षा व्यवस्था की जायजा लेते रहे। वहीं कलेक्ट्रेट में जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चन्द्र तिवारी को जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने जीत का प्रमाण पत्र वितरित किया जहां पास में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं सलेमपुर सांसद रविंद्र कुश्वाहा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। जीत के बाद श्री तिवारी अपने काफिले के साथ सीधा जिला पंचायत सभागार पहुंचे यहां उन्होंने जिला पंचायत सदस्यों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके बाद वे न्यू कालोनी स्थित दीनदयाल पार्क पहुंचे और यहां बने प्रतिमा पर माल्याणपण किया जहां सदर विधायक सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, सलेमपुर विधायक काली प्रसाद एवं सहसंयोजक पवन मिश्र समेत तमाम बीजेपी के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top