कथित पत्रकार पीयूष अग्रवाल समेत तीन को यूपी एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

जनपत की खबर , 523

लखनऊ! कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन घोषित है, इस बीच कानपुर विकास प्राधिकरण में वीसी का पद दिलवाने के नाम पर आईएएस  अधिकारी से 1.25 करोड़ की डील करने वाले गाजियाबाद के कथित पत्रकार पीयूष अग्रवाल समेत तीन लोगों को यूपी, एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है. यूपी एसटीएफ के आईजी अमिताभ यश ने बताया कि बीते दिनों एक ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था! जिसमें एक आईएएस अधिकारी को कानपुर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाने की बात चल रही थी और इस बाबत 1.25 करोड़ रुपए में डील और 15 लाख रुपए एडवांस लिए जाने का भी जिक्र था. एसटीएफ ने इस मामले में गाजियाबाद के रहने वाले गौरीकांत दीक्षित और लखनऊ के कमलेश सिंह को लखनऊ से गिरफ्तार किया है!

 

Related Articles

Comments

Back to Top