बीएसएफ जवान की गर्भवती पत्नी का रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला शव
अन्य खबरे Jul 03, 2021 at 12:39 PM , 439नोयडा।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट चिपियाना स्थित पंचशील कॉलोनी में रहने वाले बीएसएफ के जवान की गर्भवती पत्नी का शव गाजियाबाद में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। गाजियाबाद पुलिस ने पहचान न होने पर महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। महिला के फोटो और कपड़े सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद शव की पहचान हुई है। इस मामले में मायके पक्ष के लोगों ने महिला के पति समेत छह लोगों पर बिसरख कोतवाली में दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।
देवरिया के रहने वाले रामविश्वास गौड़ ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सुधा की शादी 10 मार्च 2015 को चिपियाना स्थित पंचशील कालोनी में रहने वाले बीएसएफ के जवान अवधेश से किया था। सुधा आठ माह की गर्भवती थी और उसे ससुराल पक्ष दहेज आदि की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहा था। सुधा ने मायके पक्ष से शिकायत की थी। इसकी रिकार्डिंग भी उनके पास मौजूद है। 24 जून को उन्हें सूचना मिली कि सुधा की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है।
पता चला कि सुधा के शव का गाजियाबाद क्षेत्र में शव मिलने के बाद पुलिस ने लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया था। मायके पक्ष लोगों का आरोप है कि ससुरालियों ने दहेज के लिए सुधा की हत्या की है। बिसरख कोतवाली पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल में पता चला है कि घटना के दौरान महिला का पति ड्यूटी पर था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।



























Comments