सरकार नहीं चाहती कि कोविड अस्पतालों की दुर्दशा का सच जनता तक पहुंचे :अखिलेश यादव

हेडलाइंस , 652

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार नहीं चाहती कि कोविड अस्पतालों की दुर्दशा का सच जनता तक पहुंचे इसलिए कोरोना मरीजों के मोबाइल रखने पर प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने रविवार को ट्वीट कर कहा कि अगर मोबाइल से संक्रमण फैलता है तो आइसोलेशन वार्ड के साथ पूरे देश में इसे बैन कर देना चाहिए। यही तो अकेले में मानसिक सहारा बनता है। वस्तुतः अस्पतालों की दुर्व्यवस्था व दुर्दशा का सच जनता तक न पहुंचे, इसीलिए ये पाबंदी है। जरूरत मोबाइल की पाबंदी की नहीं बल्कि सैनिटाइज करने की है।

 

Related Articles

Comments

Back to Top