प्रदेश के वर्तमान में सभी तटबन्ध सुरक्षित हैं, कहीं भी किसी प्रकार की चिन्ताजनक परिस्थिति नहीं है
जनपत की खबर Jun 25, 2021 at 07:27 PM , 387गत 24 घंटे में प्रदेश में 6.7 मि0मी0 वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से 4.4 मि0मी0 के सापेक्ष 152 प्रतिशत है
प्रदेश में 01 जून, 2021 से अब तक 143.7 मि0मी0 औसत वर्षा हुए, जो सामान्य वर्षा 63.1 के सापेक्ष 228 प्रतिशत है
प्रदेश के वर्षा से प्रभावित जनपदों मंे सर्च एवं रेस्क्यू हेतु एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 तथा पी0ए0सी0 की कुल 40 टीमें तैनाती की गयी है, 83 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है तथा 109 मेडिकल टीमें लगायी गयी
एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 द्वारा 152 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया
विगत 24 घंटे में 2200 फूड पैकेट वितरित किये गये
अब तक कुल 11,701 फूड पैकेट वितरित किए गए हैं
प्रदेश में 305 बाढ़ शरणालय तथा 382 बाढ़ चैकी स्थापित की गयी है
प्रदेश में विगत 24 घंटों में स्थापित किए गए पशु शिविर की संख्या 05 अब तक कुल 42 पशु शिविर स्थापित किये गये हैं
विगत 24 घंटों में पशु टीकाकरण की संख्या 2492 तथा अब तक कुल पशु टीकाकरण की संख्या 27,276 है
-श्री रणवीर प्रसाद
लखनऊ: 25 जून, 2021
उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त श्री रणवीर प्रसाद ने वर्षा की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि प्रदेश के वर्तमान में सभी तटबन्ध सुरक्षित हैं, कहीं भी किसी प्रकार की चिन्ताजनक परिस्थिति नहीं है। गत 24 घंटे में प्रदेश में 6.7 मि0मी0 वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से 4.4 मि0मी0 के सापेक्ष 152 प्रतिशत है। इस प्रकार प्रदेश में 01 जून, 2021 से अब तक 143.7 मि0मी0 औसत वर्षा हुए, जो सामान्य वर्षा 63.1 के सापेक्ष 228 प्रतिशत है। प्रदेश के वर्षा से प्रभावित जनपदों मंे सर्च एवं रेस्क्यू हेतु एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 तथा पी0ए0सी0 की कुल 40 टीमें तैनाती की गयी है, 83 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है तथा 109 मेडिकल टीमें लगायी गयी है। एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 द्वारा 152 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
श्री प्रसाद ने बताया कि विगत 24 घंटे में 2200 फूड पैकेट वितरित किये गये। अब तक कुल 11,701 फूड पैकेट वितरित किए गए हैं। प्रदेश में 305 बाढ़ शरणालय तथा 382 बाढ़ चैकी स्थापित की गयी है। प्रदेश में विगत 24 घंटों में स्थापित किए गए पशु शिविर की संख्या 05 अब तक कुल 42 पशु शिविर स्थापित किये गये हैं। विगत 24 घंटों में पशु टीकाकरण की संख्या 2492 तथा अब तक कुल पशु टीकाकरण की संख्या 27,276 है।































Comments