बुधवार तक खाली हो जायेंगे आधा दर्जन गांव
जनपत की खबर Jun 25, 2021 at 10:08 AM , 255नोयडा।
ग्रेटर नोएडा, जेवर एयरपोर्ट में जा रहे आधा दर्जन गांवों को जेवर में बसाया जा रहा है। प्रशासन ने किसानों को बुधवार तक ग्रामीणों को मकानों को खाली करने का समय दिया है। जिससे जेवर मेें बनने वाले एयरपोर्ट की गति रफ्तार पकड सके। जिसके लिये पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों को प्रत्येक गांवों में तैनात किया गया है। जिससे उक्त गांवों को जल्द से जल्द खाली कराया जा सके।
बता दें कि जेवर एयरपोर्ट में जाने वाले आधा दर्जन गांवों को खाली कराने के लिये सात उपजिलाधिकारी और तीन तहसीलदार स्तर के अधिकारियों के अलावा पुलिस अधिकारियों को प्रत्यके गांव तैनात किया गया है। जिसमेे गांव नगला छीतर में उपजिलाधिकारी गुंजा सिंह और प्रशिक्षु एसडीएम अंकित कुमार, गांव दयानतपुर खेडा और किशोरपुर में प्रशिक्षु एसडीएम कोमल पंवार और न्यायायिक तहसीलदार जेवर अखिलेश कुमार, गांव नगला फुल खाॅ में एसडीएम संजय कुमार, गांव नगला शरीफ खां में एसडीएम अमित कुमार वर्मा और गांव रोही में एसडीएम दिनेश कुमार सिंह, गजेन्द्र सिंह और तहसीलदार जेवर विनय प्रताप सिंह भदौरिया को अगले बुधवार तक गांवों को पुलिस बल के आलाधिकारियों की मौजूदगी में गांवों को खाली कराने की अहम जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
*मकानों को तोडने के लिये किसानों ने रफ्तार पकडी*
गांव रोही, दयानतपुर खेडा, किशोरपुर, नगला फुल खां, नगला शरीफ खां, नगला छीतर, नगला गणेशी में किसान खुद अपने मकानों को तोडकर उनके मलवे को टैृृक्टर टृाली में भरकर जेवर में विस्थापित होने वाले स्थान पर ले जाकर नवनिर्माण जोर शोर से करा रहे है। ज्यादातर किसान जेवर और पडोस के गांवों में मकान किराये पर लेकर रह रहे है।
*विस्थापित स्थान पर शौचालय नहीं होने से किसान परेशान*
जिन गांवों को जेवर में विस्थापित किया जा रहा है। उक्त स्थानों पर तेजगति से किसान अपने-अपने मकानों पर नवनिर्माण करा रहे है। जहां खुले आसमान के नीचे दिन रात रहेर अपने मकानो को तैयार कराने मे जूटे है। मगर उनके लिये प्रशासन ने शौचालय की कोई व्यवस्था नही करायी, जिससे किसानों को दिक्कतों का सामाना करना पड रहा है। इस मामले में उपजिलाधिकारी जेवर रजनीकांत का कहना है कि किसानों के लिए जल्द ही अस्थाई शौचालयों की व्यवस्था करायी जायेगी।































Comments