अन्तर्राज्जीय/अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर पड़ने वाले 10 चालू कार्यों हेतु रू0 40 करोड़ 58 लाख 43 हजार की धनराशि की गयी स्वीकृत

अन्य खबरे , 276

लखनऊ, दिनांक 20 जून 2021
उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में अन्तर्राज्जीय/अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर पड़ने वाले 10 चालू कार्यों हेतु रू0 40 करोड़ 58 लाख 43 हजार की धनराशि का आवंटन उ0प्र0 शासन द्वारा किया गया है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।
इन 10 चालू कार्यों में जनपद मथुरा में 04, बांदा में 03 तथा झांसी, सहारनपुर, व महाराजगंज में 01-01 कार्य शामिल हैं। जारी शासनादेश में आवंटित धनराशि का उपयोगिता प्रमाण-पत्र बजट मैनुअल के प्राविधानों के अनुसार अनिवार्य रूप से उ0प्र0 शासन को प्रेषित किया जाय।
उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश दिये हैं कि इन कार्यों में वित्तीय नियमों का अक्षरसः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय तथा जारी शासनादेशों में उल्लिखित दिशा-निर्देशों का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाय।

Related Articles

Comments

Back to Top