व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा डॉक्टर गुलेरिया की चेतावनी को सभी को गंभीरता से लेना चाहिए जरा सी भी लापरवाही बड़ा नुकसान कर सकती है
अन्य खबरे Jun 20, 2021 at 04:10 PM , 228लखनऊ।
"उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल "की प्रदेश के सभी व्यापारियों और जनता से एम्स के निदेशक डॉक्टर गुलेरिया की तीसरी लहर से संबंधित चेतावनी को गंभीरता से लेने की अपील
आदर्श व्यापार मंडल ने सभी जिलों के जिला अध्यक्षों एवं नगर अध्यक्षो को अपने-अपने जिले में व्यापारियों और जनता को लगातार कोविड-19 प्रोटोकॉल के पालन हेतु जागरूक करते रहने के निर्देश दिए
अनिवार्य रूप से वैक्सीन लगवाने तथा फेस मास्क पहनने एवं कोविड-19 प्रोटोकॉल के पालन करते हुए संक्रमण की तीसरी लहर को रोकने की सभी की सामूहिक जिम्मेदारी: संजय गुप्ता
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया के डेढ़ से 2 माह में तीसरी लहर आने की आशंका की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सभी जिलों के जिला अध्यक्षो एवं नगर अध्यक्षो को अपने-अपने जिले में व्यापारियों और नागरिकों को कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करने हेतु लगातार जागरूक करने, जागरूकता कार्यक्रम चलाने तथा पदाधिकारियों को कोविड-19 के पालन हेतु सजग रहने के निर्देश दिए
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने प्रदेश के सभी व्यापारियों एवं नागरिकों से स्वयं की तथा अपने परिवार के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए अनिवार्य रूप से मास्क पहनने की अपील की
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा डॉक्टर गुलेरिया की चेतावनी को सभी को गंभीरता से लेना चाहिए जरा सी भी लापरवाही बड़ा नुकसान कर सकती है तथा संक्रमण की तीसरी लहर ना आने पाए इसको रोकने की प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है उन्होंने सभी जिला अध्यक्षों को अपने अपने जिले में अपने स्वयं के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए व्यापारियों एवं नागरिकों को जागरूक करने हेतु कार्यक्रम चलाने हेतु कहा
तथा सभी पदाधिकारियों व्यापारियों से अनिवार्य रूप से वैक्सीन लगवाने की भी अपील की।



























Comments