चारबाग स्टेशन के पास मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

हेडलाइंस , 576

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चारबाग स्टेशन के पास हरबिलास अस्पताल के सामने बदमाशों और पुलिस के बीच एनकाउंटर  हुआ है. इस दौरान एनकाउंटर में एक 50 हजार का ईनामी पिंटू उर्फ शीबू रावत गिरफ्तार किया गया है. एनकाउंटर के दौरान उसके पैर में गोली लगी. पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस के अनुसार पिंटू अंबेडकरगर में आईसीआईसीआई बैंक लूट में शामिल था, यही नहीं वह लखनऊ में चौक की 50 लाख की लूट में भी शामिल था. लखनऊ के डीसीपी सेंट्रल दिनेश सिंह ने बताया कि बताया कि पिछले साल अम्बेडकरनगर में बैंक लूट हुई थी, उसमें ये वांछित था. इसके अलावा लखनऊ में यहियागंज में हुई लूट में फरार चल रहा था. इस पर लखनऊ में 25 हजार और अम्बेडकरनगर में 50 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था. आज हुसैनगंज टीम ने मुठभेड़ के बाद पिंटू को गिरफ्तार कर लिया है. इसके पैर में गोली लगी है, इलाज कराया जा रहा है. पुलिस ने इसके पास से एक .32 बोर की पिस्टल और बाइक बरामद की है. डीसीपी ने कहा कि हुसैनगंज पुलिस ने बहुत सराहनीय काम किया है।

Related Articles

Comments

Back to Top