मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देश अवैध शराब की गतिविधियों को पूरी तरह समाप्त करने के लिए नियोजित प्रयास करने की जरूरत
हेडलाइंस Jun 06, 2021 at 12:35 PM , 392लखनऊ।
● अवैध शराब की गतिविधियों को पूरी तरह समाप्त करने के लिए नियोजित प्रयास करने की जरूरत है। हर जिले पर नजर रखी जाए। इस कार्य में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए। अवैध शराब के खिलाफ जारी अभियान को और तेज किया जाए।जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान खुद कमान संभाले। फील्ड में जाएं, दुकानों का औचक निरीक्षण करें। गड़बड़ी मिले तो कार्रवाई करें।
● ब्लैक फंगस के मरीजों के समुचित इलाज के लिए सभी प्रबन्ध किये गए हैं। इसके इलाज में उपयोगी मानी जा रहे एम्फोटेरेसिन-बी इंजेक्शन की आपूर्ति सुचारू कराई जा रही है।विशेषज्ञों ने दो और दवाओं का भी विकल्प दिया है, इनकी उपलब्धता यथाशीघ्र सुनिश्चित कराई जाए।
● सभी मेडिकल कॉलेजों में पीआईसीयू और एनआईसीयू की स्थापना को तेजी से पूरा किया जाए। सभी मेडिकल कॉलेजों में 100-100 बेड के पीआईसीयू स्थापित किये जाने हैं। इसके साथ 50 बेड का एनआईसीयू भी हों। इसी तरह जिला अस्पताल और सीएचसी स्तर पर भी मिनी पीकू स्थापित किए जा रहे हैं। सभी जिलाधिकारीगण इन कार्यों की सतत मॉनीटरिंग करें।
● बेहतर होती स्थिति के दृष्टिगत जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर कोविड प्रोटोकाल के साथ ओपीडी एवं आईपीडी सेवाएं आज से प्रारंभ हुई हैं। अधिकाधिक लोगों को ई-संजीवनी अथवा टेलीकन्सल्टेशन के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाए। विशेष परिस्थितियों में ही ओपीडी में मरीज आएं। किसी भी दशा में कहीं भी कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन न हो।
● सतत प्रयासों से बेहतर होती परिस्थितियों के बीच मरीजों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति सामान्य हो गई है। बीते 24 घंटे में 378 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई। यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी ऑक्सीजन के उपयोग मानक के अनुरूप ही हो। वर्तमान में सभी जिलों में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता है। औद्योगिक इकाइयों की ऑक्सीजन जरूरतों को पूरा करने में हर संभव मदद करें। प्रदेश में विभिन्न माध्यमों से 4 सौ से अधिक ऑक्सीजन प्लांट निर्माणाधीन है उसमें से 72 प्लांट कार्यशील हो गए हैं शेष को भी शीघ्र कार्यशील करने का प्रयास किया जाए
● प्रदेश के सभी जनपदों की सीएचसी और पीएचसी में उपकरणों की मरम्मत, क्रियाशीलता, परिसर की रंगाई-पुताई, स्वच्छता और मैन पावर की पर्याप्त उपलब्धता के संबंध में इस संबंध में जारी विशेष कार्यवाही और तेज की जाए। इसकी सतत मॉनीटरिंग हो।






























Comments