यूपी के बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी के भाई अरुण द्विवेदी का इस्तीफ़ा

हेडलाइंस , 516

लखनऊ।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सतीश द्विवेदी के भाई डॉ. अरुण कुमार द्विवेदी ने सिद्धार्थ विश्‍वविद्यालय में असिस्‍टेंट प्रोफेसर पद से इस्‍तीफा दे दिया है। विश्‍वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेन्‍द्र दुबे ने उनका इस्‍तीफा स्‍वीकार भी कर लिया है। सिद्धार्थनगर विश्वविद्यालय में मंत्री के भाई की नियुक्ति अल्प आय वर्ग (ईडब्ल्यूएस) कोटे से हुई थी। विवादों में घिरने के बाद उन्‍होंने यह कदम उठाया है।

 

यूपी सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी के भाई डॉ. अरुण कुमार की नियुक्ति सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी कपिलवस्तु में मनोविज्ञान विभाग में हुई थी। लेकिन, इनकी नियुक्ति  विवादों के घेरे में आ गई, जिसके बाद से लगातार जांच की मांग की जा रही थी। डॉ. अरुण कुमार द्विवेदी पर आरोप है कि उन्‍होंने अपनी पत्‍नी के भी नौकरी में रहते हुए और उन्‍हें करीब 70 हजार रुपये मासिक से ज्‍यादा वेतन मिलते हुए गलत ढंग से ईडब्‍लूएस सर्टिफिकेट हासिल किया था। डॉ. अरुण भी पूर्व में वनस्थली विश्वविद्यालय में नौकरी करते थे।

व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर इस्तीफ़ा दिया 

कुलपति प्रोफ़ेसर सुरेंद्र दुबे ने मंजूर किया। 

सिद्धार्थनगर की सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी में ईएडब्लूएस कोटे से असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर नियुक्ति हुई थी। 

सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी में मनोविज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के पद पर नियुक्ति हुई थी।

Related Articles

Comments

Back to Top