कोरोना वारियर्स अग्निशमन अधिकारियों व पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित किया गया ।

हेडलाइंस , 557

अखिलेश दुबे 
लखनऊ संवाददाता
राजधानी स्थित पी.जी. आई थाना व फायर स्टेशन के कोरोना योद्धाओ को सम्मानित करने के लिए पत्रकारों व समासेवियो का प्रयास सराहनीय है। इस दिशा मे भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे बी सिंह, प्रदेश  सचिव (द्वितीय ) एल एम  यादव,  मण्डल प्रभारी दयाशंकर शास्त्री, जिला सचिव राहुल सैनी, सयुक्त सचिव अतुल श्रीवास्तव,  सचिव शिव सिंह एवं सदस्य जतिन वर्मा  द्वारा कोरोना वारियर्स उत्तर प्रदेश पुलिस व अग्निशमन अधिकारियो, कर्मचारियों को पी.जी. आई फायर स्टेशन में माला पहनाकर व पुष्प वर्षा करके साथ ही  उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में अग्निशमन विभाग  द्वारा किये गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की गयीं I कार्यक्रम के उपरांत अग्निशमन अधिकारी पतिराम सरोज ने सम्मानित करने वाली संस्था की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। एवं प्रशंसा की I इसी क्रम में पुलिस पी.ए.सी मुख्यालय में तैनात पुलिस उपनिरीक्षक अनूप कुमार मिश्रा को पत्रकार संगठन कार्यालय में बुलाकर सम्मानित किया गया I

Related Articles

Comments

Back to Top