जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय उन्नाव का किया आकस्मिक निरीक्षण*:

अन्य खबरे , 288

उन्नाव 22 मई 2021 (सू0वि0) जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार ने जिला चिकित्सालय उन्नाव का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में उपलब्ध वेन्टीलेटरों की क्रिया शीलता को परखा, ट्रामा सेन्टर में उपलब्ध वेन्टीलेटरों को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा दिखाया गया। जिसके सम्बन्ध में जानकारी दी गयी की 10 वेन्टीलेटर उपलब्ध है। उपलब्ध कक्षों में रखे वेन्टीलेटरों हेतु आॅक्सीजन की आपूर्ति हेतु पाइप लाइन की व्यवस्था नही पाये जाने पर बताया गया कि आॅक्सीजन आपूर्ति आक्ॅसीजन सिलेण्डर के माध्यम से व्यवस्था की जा रही है।
    जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिये है कि जिन कक्षों में वेन्टीलेटर लगे है उन कक्षों में आक्ॅसीजन की आपूर्ति हेतु तत्काल पाइप लाइन डलवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
    निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट श्री चन्दन कुमार पटेल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 बी0बी0 भट्ट, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आशुतोष कुमार सहित अन्य अधिकारी गण आदि उपस्थित रहें।
---------------------

Related Articles

Comments

Back to Top