दिल्ली में पेपर रोल फैक्टरी में भीषण आग
हेडलाइंस May 10, 2020 at 12:10 PM , 476नई दिल्ली। दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में रविवार सुबह पेपर रोल की एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। अग्निशमन विभाग ने बताया फैक्टरी में आग लगने की सूचना सुबह 8.27 बजे मिली और 18 गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं।
आग बुझाने का काम जारी है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग बवाना औद्योगिक सेक्टर-2 के एच-2 स्थित फैक्टरी के बेसमेंट, भूतल और पहली मंजिल पर लगी है।































Comments